{"_id":"5d052f158ebc3e5fc1358a43","slug":"15606208091-balrampur-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली से दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में विशुनपुर टनटनवा के निकट रिश्तेदार के यहां शादी में आए युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गणेशपुर निवासी कृष्ण कुमार (27) विशुनपुर टनटनवा निवासी रिश्तेदार भगवानदीन के यहां शादी में शामिल होने शनिवार को आया था।
सुबह 9 बजे कृष्ण कुमार सामान खरीदने चौराहे पर जा रहा था। पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कृष्ण कुमार बाइक के नीचे दब गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सीएचसी पचपेड़वा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिवारीजन अभी उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो