{"_id":"5ced70edbdec22076f511dcf","slug":"155906486112-balrampur-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट पर लगाया इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट पर लगाया इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लौकहवा निवासी मौलाना मसलहुद्दीन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनका बेटा सलमान अहमद (22) बीती शाम को अपनी मां का दवा लाने के लिए बाइक से तुलसीपुर जा रहा था।
अचानक बडगौ गांव के पास खड़ी ट्रक से अंधेरा होने के चलते टकरा गया। स्थानीय लोगों ने सलमान को सीएचसी तुलसीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। मौके पर मौजूद प्रभारी फार्मासिस्ट ने सलमान का इलाज नहीं किया।
इलाज न होने के चलते सलमान की हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल लाकर सलमान का इलाज कराया गया। मसलहुद्दीन ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि उन्होंने सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। ब्यूरो