{"_id":"5ced70e7bdec2207476e39c5","slug":"1559064855924-balrampur-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के दिन 24 घंटे होगी पेय जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के दिन 24 घंटे होगी पेय जलापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। ईद के दिन नगर पालिका प्रशासन की तरफ से 24 घंटे पेय जलापूर्ति कराई जाएगी। नगर के सभी कब्रिस्तानों के आसपास साफ-सफाई का बेहतर इंतजाम कराया जाएगा। चूने व पानी का छिड़काव कराकर व्यवस्था मुकम्मल कराई जाएगी।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली, ईओ राकेश कुमार जायसवाल, बहोरन सिंह, शैलेंद्र कुमार, आरके पुरी, राजेश सक्सेना व सुरेश गुप्ता व अन्य अफसरों व कर्मियों ने नगर के सभी सभी कब्रिस्तानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, चूने व पानी के छिड़काव आदि जिम्मेदारियां सभी को सौंपी गई। अलविदा नमाज, शबे व ईद पर्व को दृष्टिगत रखते हुए टीम ने अंधियारी बाग, नौशहरा, मस्तान शाह बाबा, मासूम तकिया, बिचला व विशुनीपुर आदि कब्रिस्तान व ईदगाहों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों को कब्रिस्तानों व ईदगाहों के आसपास बेहतर साफ-सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया। कब्रिस्तानों व ईदगाहों के आसपास प्रकाश की व्यवस्था भी दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी दी गई।
अवर अभियंता जल को निर्देश दिया गया कि नौशहरा व जामा मस्जिद ईदगाह के निकट खराब पड़ी टोटियों को दुरुस्त कराएं और पेय जलापूर्ति सुनिश्चित कराएं। निरीक्षण के समय सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद शफीक व तारिक पठान आदि मौजूद रहे।