{"_id":"651f03ece1e2d09eb90d4854","slug":"155-students-forced-to-risk-their-lives-to-study-balrampur-news-c-99-slko1018-3379-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर 155 छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर 155 छात्र
Fri, 06 Oct 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
रेहराबाजार (बलरामपुर)। शिक्षाक्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बसावन बनकट का भवन काफी जर्जर हो गया है। इसके बरसात में छत से पानी टपकता रहता है, छत के सरिया मे जंग लग गया है। पलास्टर टूटने से छत से सरिया दिखाई पड़ रहा है।
जूनियर हाईस्कूल के 155 छात्रों को ऐसे भवन में बैठा कर पढ़ाया जा रहा है, जो भवन जर्जर है। स्कूल भवन का निर्माण वर्ष 2008 में कराया गया था। इसके बाद से इसकी मरम्मत आज तक नहीं हुई। इस कारण भवन की छत जर्जर हो गई है। परिसर में हल्की बरसात होने पर परिसर मे जलभराव हो जाता है। छात्रों के परिवार श्यामलाल, काशीराम, प्रवेश कुमार, संतोष कुमार का कहना है कि स्कूल में बच्चों की जान खतरे में है। भवन कभी भी गिर सकता है, छत का प्लास्टर भी छूट चुका है। उन्होंने मांग की ऐसे में बच्चों को अचानक होने वाले किसी हादसे से बचाने के लिए दूसरे स्कूल में शिफ्ट कर देना चाहिए। संवाद