फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   155 MT wheat purchased at seven centers

सात केंद्रों पर खरीदा गया 155 एमटी गेहूं

Thu, 08 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
155 MT wheat purchased at seven centers
बलरामपुर। जिले के सात क्रय केंद्रों पर आठवें दिन गुरुवार को किसानों से 155 एमटी गेहूं की खरीदारी की गई। मंडी समिति भगवतीगंज स्थित गेहूं क्रय केंद्र का डीएम श्रुति ने औचक निरीक्षण कर अफसरों व कर्मियों को दिशा-निर्देश जारी किया है। केंद्र पर गेहूं बेचने आए किसानों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने जिले के किसानों से समस्या निराकरण कराने के लिए कंट्रोल रूम पर संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि गेहूं खरीद सत्र 2021-22 के तहत जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के लिए कंट्रोल रूम का संचालन शुरू कर दिया गया है। कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8354986032 पर प्रात: 10 से सायं पांच बजे तक फोन कर किसान अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं। कंट्रोल रूम नंबर संचालित होने के बारे में क्रय एजेंसियों के प्रबंधक जैसे पीसीएफ, यूपीएसएस, भारतीय खाद्य निगम व कृषि उत्पादन मंडी समिति को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिले में पांच क्रय एजेंसियों के 54 क्रय केंद्रों का संचालन शुरू करा दिया गया है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में खाद्य विभाग के 13, मंडी समिति व भारतीय खाद्य निगम का एक-एक, यूपीएसएस के 19 और पीसीएफ के 20 क्रय केंद्रों पर 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 15 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले सभी किसानों से गेेहूं की खरीद की जाएगी। साफ-सुथरा गेहूं लाने वाले किसानों से ही खरीदारी की जाएगी। किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सफाई शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान बेचने वाले किसानों को पंजीकरण कराने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन संशोधन कर किसानों को पुन: लॉक करना होगा। किसान के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसके माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया लॉक कर पूरी की जाएगी। किसान का मोबाइल, बैंक खाता व आधार नंबर यूनीक रखा गया है। पीसीएफ के चार क्रय केंद्रों पर 103 एमटी और यूपीएसएस के तीन क्रय केंद्रों पर 52 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। पहली बार गेहूं बेचने आए किसानों को केंद्रों पर मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed