फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   154 beneficiaries got housing installment

Balrampur News: 154 लाभार्थियों को मिली आवास की किस्त

Wed, 22 Feb 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 22 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
154 beneficiaries got housing installment
बलरामपुर। शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के 154 लाभार्थियों के खाते में पहली व दूसरी किस्त का पैसा भेजा गया है। आवास की बाट जोह रहे 70 नए आवेदकों को पहली किस्त व निर्माण पूरा होने की आस में बैठे 84 लाभार्थियों को दूसरी किस्त का पैसा मिला है।
विज्ञापन

जिले के चार नगर निकायों में 3,956 लाभार्थी आवास बनवाने के लिए करीब एक साल से किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पीएम आवास योजना की दूसरी व तीसरी किस्त नहीं मिलने से इन लाभार्थियों का आशियाना अधूरा है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की जिला परियोजना अधिकारी विजया तिवारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला तथा नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा के 70 नए आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का भवन बनवाने के लिए पहली किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये उनके खाते में भेजे गए हैं। 84 लाभार्थियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये दूसरी किस्त के रूप में दिए गए हैं। शेष आवेदकों का शीघ्र सर्वे कराकर किस्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed