फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पहली बरसात भी नहीं झेल सका सात लाख से बना चेकडैम-संशोधित

पहली बरसात भी नहीं झेल सका सात लाख से बना चेकडैम-संशोधित

Sat, 19 May 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पहली बरसात भी नहीं झेल सका सात लाख से बना चेकडैम-संशोधित
पहली बरसात भी नहीं झेल सका सात लाख से बना चेकडैम
विज्ञापन


हरैया सतघरवा-बलरामपुर। भूमि संरक्षण विभाग द्वारा मानक व गुणवत्ताविहीन काम कराने के कारण सात लाख की लागत से बना चेक डैम पानी में बह गया है। क्षेत्रवासियों ने डीएम को शिकायती भेजकर मामले की जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

डीएम ने तुलसीपुर एसडीएम से टेक्निकल टीम से जांच कराकर चेकडैम निर्माण की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी दिनेश कुमार तिवारी, जयचंद लाल श्रीवास्तव, वासुदेव प्रसाद मिश्र, रक्षा राम यादव व देवमणि तिवारी आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि फोहरी पहाड़ी नाले पर करीब 6 माह पूर्व भूमि संरक्षण विभाग ने चेकडैम का करीब सात लाख रुपए की लागत से निर्माण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के बगल वर्ष 2016-17 में एक तालाब भी बनवाया गया था। घटिया व मानकविहीन निर्माण होने के कारण करीब सात लाख रुपए की लागत से बना चेकडैम पिछले दिनों हुई हल्की बारिश का भी दबाव नहीं झेल पाया और टूटकर बह गया है।

आईडब्ल्यूएमपी योजना के तहत असिंचित क्षेत्र की सिंचाई व अन्य कामों के लिए खर्च किया गया सरकारी पैसा विभागीय लापरवाही के चलते पानी में डूब गया है। लोगों का आरोप है कि इस चेकडैम के निर्माण में अन्य तमाम अनियमितताएं भी की गई हैं।

इन लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर सरकारी धन की बर्बादी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में भूमि संरक्षण अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

तुलसीपुर तहसील के फोहरी पहाड़ी नाले पर भूमि संरक्षण विभाग की तरफ से कराए गए चेकडैम व तालाब आदि के निर्माण में मानक व गुणवत्ता की घोर अनदेखी किए जाने की शिकायत मिली है।


शिकायत को संज्ञान में लेते हुए तत्काल तुलसीपुर एसडीएम एसके त्रिपाठी को टेक्निकल टीम के साथ सभी निर्माण कार्यों की स्थलीय सत्यापन करने तथा जांच रिपोर्ट सात दिन के अंदर डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कृष्णा करुणेश, डीएम बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed