फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   वयोवृद्घ पूर्व विधायक का हृइयगति रुकने से निधन

वयोवृद्घ पूर्व विधायक का हृइयगति रुकने से निधन

Fri, 12 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
वयोवृद्घ पूर्व विधायक का हृइयगति रुकने से निधन
पूर्व विधायक का हृइयगति रुकने से निधन
विज्ञापन


बलरामपुर। गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे बिन्दूलाल (82) का गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से लखनऊ स्थित लारी अस्पताल में निधन हो गया। बिन्दूलाल जी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा समाजसेवी नानाजी देशमुख के काफी करीबी थे। शुक्रवार शाम उनका अंतिम संस्कार सिरिया पहाड़ी नाले के तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
बिन्दूलाल जी का जन्म वर्ष 1935 में चेक 23 मिनट गुमरी नामक स्थान पर हुआ था। देश के बंटवारे के समय इनके पिता शोभीराम की हत्या कर दी गई थी। बिन्दूलाल वहां से रुड़की में रहने वाले अपने चाचा के यहां चले आए।
विज्ञापन


यहीं पर उनकी मुलाकात तुलसीपुर के विधायक सरदार बल्देव सिंह से हुई और 1977 में वह राजनीति में सक्रिय हो गए तथा जनता पार्टी से विधायक बने। रामजन्म भूमि आंदोलन में वह करीब डेढ़ माह तक बरेली सेंट्रल जेल में भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1991 में भी बिन्दूलाल जी गैसड़ी विधान सभा से भाजपा विधायक बने। 1996 में भी वह भाजपा से ही गैसड़ी के विधायक चुने गए थे। 82 साल की उम्र में भी वह राजनीति में सक्रिय रहते पार्टी के लोगों का मार्गदर्शन करते रहे।

उनके निधन पर भाजपा सहित क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर व्याप्त है। पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह ने उनके निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया कि है। शुक्रवार को शीतलापुर तुलसीपुर स्थित उनके आवास पर श्रद्घांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।


उनकी शव यात्रा में सांसद दद्दन मिश्र, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, शैलेश सिंह शैलू, हरविन्दर सिंह, एसडीएम एसके त्रिपाठी, सीओ योगेन्द्र के नारायण तथा प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। सिरिया के तट पर राजकीय सम्मान के साथ उनकी चिता को इकलौते पुत्र राजेश कुमार उर्फ मंगू ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed