फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1.51 crore will be spent to repair dilapidated roads.

Balrampur News: 1.51 करोड़ से होगी बदहाल सड़कों की मरम्मत

Thu, 20 Nov 2025 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
1.51 crore will be spent to repair dilapidated roads.
बलरामपुर के गैसड़ी क्षेत्र में ​स्थित जर्जर सड़क।-संवाद
बलरामपुर। पहाड़ी नालों की बाढ़ से बदहाल हुई आठ सड़कों की मरम्मत की तैयारी है। 120 किलोमीटर लंबाई में सड़क की मरम्मत पर एक करोड़ 51 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जर्जर सड़क के दुरुस्त होने से तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के डेढ़ लाख लोगों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

जुलाई से अक्तूबर तक जमकर बारिश हुई थी, इससे पहाड़ी नालों में बाढ़ आ गई थी। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर व गैसड़ी की सड़कें पहाड़ी नालों की बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने शासन में पैरवी करके सड़कों की बदहाली दूर कराने का लगातार प्रयास किया। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में पांच सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव शासन में मंजूर हो गया। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में हरैया कमदी सेमरी खैरहनिया मार्ग की मरम्मत पर 16 लाख, महराजगंज रूपनगर से लोनियनपुरवा तक सड़क मरम्मत पर 19.30 लाख रुपये और हरैया चौधरीडीह से सोनपुर से विलासपुर तक सड़क मरम्मत पर 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग विशुनपुर तक 17 लाख रुपये व गैसड़ी ठकुरापुर से थरौली तक 19.50 लाख रुपये से बदहाल सड़क की मरम्मत होगी। 23 लाख रुपये से तुलसीपुर बघेलखंड से बनगाई तक बदहाल सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। रतनुपर पिछलेडीह से टिकुइंया गांव तक 15 लाख रुपये व बनकटवा मार्ग की 27.50 लाख रुपये से सड़क की मरम्मत कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


आवागमन होगा आसान
क्षेत्रवासी राजाराम, सुनील कुमार, मनोज, सोनू व दीपक आदि ने बताया कि पहाड़ी नालों की बाढ़ से सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई थीं। बदहाल सड़कों पर आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़कों की मरम्मत होने के बाद समस्या दूर हो जाएगी।

जल्द मरम्मत शुरू कराने की तैयारी

तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्रों में बदहाल आठ सड़कों की मरम्मत कराने के लिए तैयारी की जा रही है। जल्द ही बदहाल सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-कुमार शैलेंद्र, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed