फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   150 villages lost power due to rain

Balrampur News: बारिश से 150 गांवों की बिजली गुल

Sat, 06 Jul 2024 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 Jul 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
150 villages lost power due to rain
शुक्रवार की सुबह पानी के लिए तरसे उपभोक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। बारिश के साथ ही बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है। लोकल फाल्ट के साथ ही बृहस्पतिवार की रात से ही 150 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार की सुबह बिजली न रहने के कारण लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। वहीं खरझार नाले पर बना तटबंध कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। बेला गांव के प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव ने बताया की राप्ती नदी कटान कर रही है। कोई भी राहत या बचाव का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इससे ग्रामीण परेशान है।
जिले में बृहस्पतिवार की रात से भारी बारिश होने से बिजली काट दी गई। रात में कई स्थानों पर पेड़ की डालियां गिर जाने के कारण शुक्रवार की सुबह भी कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप रही। बलरामपुर नगर के सिविल लाइन, अचलापुर, पहलवारा व तुलसीपार्क आदि मोहल्ले में रात में ही बिजली काट दी गई, जो सुबह 10 बजे के बाद बहाल हो सकी।
विज्ञापन

इसी तरह उतरौला नगर व ग्रामीण, तुलसीपुर, रेहरा बाजार, गैसड़ी व पचपेड़वा क्षेत्र में तो बीते तीन दिनों में बारिश के चलते मात्र आठ से 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई है। विद्युत विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार की रात में हुई बारिश के कारण विशुनीपुर, खमौवा, धुसाह व हरिहरगंज में हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ की डालियां गिर जाने से बिजली काटी गई है। ललिया, मथुरा, श्रीदत्तगंज बाजार, बिजली व गौरा चौराहा क्षेत्र में भी हवा चलने के कारण पेड़ की डालियां मुख्य लाइन पर गिर गई, इसके कारण बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। सुबह पेड़ की डालियां हटाने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता बालकृष्ण ने कुछ क्षेत्रों में हाईटेंशन तार पर पेड़ की डालियां गिरने की सूचना मिली थी। बिजली विभाग के कर्मचारियों को भेेजकर डाल की छटाई कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
लौकहवा डिप पर भरा पानी

लालिया। हरिहरगंज बरदौलेया मार्ग पर लौकहवा डिप पर हेंगहा नाले का पानी आने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओदरहिया, पिट्ठा,बनगुसहरी व आस पास के गांवों के समीप पानी आने से लोगो को काफी दिक्कत हो रही है। इससे पशुओं के चारे का भी संकट पैदा हो गया है। हरैया सतघरवा के अंतर्गत सिकंदरबोझी के मजरा सोनडीह में हेंगहा नाला के कटान से लोगों को दिक्कत हो रही है।
यहां भी दिक्कत बढ़ी

गौरा चौराहा। थरुआ, थरूनिया, गोविंदपुर, भोनुराय कुट्टी, पोखरवा, बीरपुर, देवलहा, कोलहुईया, भोजपुर, घोपलापुर,टेंगनाहवा, अमरनगर आदि गांवों के समीप पहाड़ी नाले का पानी पहुंचने के कारण लोगों की समस्या बढ़ गई है। किसान नारायन सिंह और भागीरथ ने बताया कि हजारों बीघे में जुलाई से लेकर अक्तूबर तक बाढ़ का पानी भरा रहता है। आने जाने के रास्ते पर अक्सर पानी भर जाता है। खेती भी प्रभावित होती है।

घरों से निकलने में दिक्कत
गैसड़ी। पहाड़ी नाला दारा नाला, पथरहवा,मूसी नाला में उफान से जंगल के मध्य सोनगढ़ा, अकलघरवा, मुतेहरा गांव का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम चौधरी, जोगिंदर थारू कालूराम, दीनानाथ आदि लोगों ने बताया कि इससे काफी समस्या आ रही है।


बनाया गया कंट्रोल रूम
उतरौला। राप्ती नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर तहसील प्रशासन ने बाढ़ राहत व बाढ़ से बचाव के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका संपर्क नम्बर 7991441311 व 05265-252469 है। जिससे प्रभावित व्यक्ति शिकायत व अपनी समस्या बता सकता है। यह जानकारी उपजिलाधिकारी उतरौला अवधेश कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed