{"_id":"69063b4281cca05d410e1bdc","slug":"150-quintals-of-paddy-was-purchased-on-the-first-day-balrampur-news-c-99-1-brp1003-136150-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पहले दिन खरीदा गया 150 क्विंटल धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पहले दिन खरीदा गया 150 क्विंटल धान
विज्ञापन
नगर के भगवतीगंज मंडी समिति में धान बेचने आए किसान का स्वागत करतीं एडीएम ज्योति राय। स्रोत विभाग
बलरामपुर। जिले में शनिवार से 32 सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई। पहले दिन 150 क्विंटल धान खरीदा गया। क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों का माल्यार्पण करके व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। डीएम ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर खरीद की तैयारियों का जायजा लिया।
तुलसीपुर मंडी समिति क्रय केंद्र पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, एसपी विकास कुमार व सीडीओ हिमांशु गुप्त ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे की पूजा कर तौल शुरू कराई। इस केंद्र पर सबसे पहले शीतलापुर के किसान बलराम सोनी के धान की तौल हुई। डीएम ने केंद्र की तैयारियां का जायजा लिया। दैनिक रूप से किसानों के सत्यापन की प्रगति रिपोर्ट प्रेषित करने व किसानों से संपर्क कर उनके शत प्रतिशत धान की खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश जिला खाद्य विपणन अधिकारी को दिया।
इसी तरह बलरामपुर नवीन मंडी स्थित विपणन शाखा के धान क्रय केंद्र पर खरीद का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने कराया। केंद्र पर उदयपुर के किसान आभिरन वर्मा व अरुण कुमार वर्मा को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मंडी निरीक्षक विजय कुमार को निर्देश दिया कि किसानों की सुविधा और धान की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें। किसानों पंजीकरण कराने और साफ-सुथरा सूखा धान केंद्र पर बेचने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी व भारतीय खाद्य निगम के केंद्र प्रभारी अब्दुल लतीफ आदि मौजूद रहे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी निश्चल आनंद ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर सामान्य धान 2369 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड ए धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। धान बेचने के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
क्रय केंद्र - 32
अब तक पंजीकृत किसान - 916
खरीद के लिए सत्यापित न होने वाले किसान - 749
खरीद के लिए सत्यापित किसानों की संख्या - 167