फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   15 expert consultants received Shakti Seva Samman Letter

15 विशेषज्ञ परामर्शदाताओं को मिला शक्ति सेवा सम्मान पत्र

Sat, 05 Dec 2020 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
15 expert consultants received Shakti Seva Samman Letter
बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण को परवान चढ़ाने वाले 15 विशेषज्ञ परामर्शदाताओं को शनिवार को विकास भवन सभागार में शक्ति सेवा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक करके परामर्शदाताओं को सम्मानित किया। बेटियों व महिलाओं की मानसिक स्वास्थ्य व सामाजिक सपोर्ट दिलाने के क्षमता वृद्धि पर चर्चा करके रणनीति तैयार की गई है। सभी विशेषज्ञों से सुझाव भी मांगा गया है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया है। सभी विभागों के साथ ब्लॉक स्तर के दफ्तरों में भी बेटियों व महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए हेल्पडेस्क संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बैठक को संबोधित कर कहा कि ब्लॉक स्तरीय वॉलंटियर्स बेटियों व महिलाओं को सरकार की तरफ से संचालित 27 योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
बैठक को डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण कुमार, डीआईओएस डॉ. चंदन पांडेय, श्रम प्रर्वतन अधिकारी वेद प्रकाश चौधरी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, एमएलके पीजी कॉलेज की शिक्षिका डॉ. वंदना सिंह व प्रवक्ता एमपीपी इंटर कॉलेज अंजुम मेंहदी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक के बाद 14 विशेषज्ञ परामर्शदाताओं को बाल संरक्ष्ण समिति की तरफ से मिशन शक्ति अभियान को परवान चढ़ाने में शानदार कार्य करने पर शक्ति सेवा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed