फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   147 corona positive found in Balrampur

बलरामपुर में 147 मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 20 Apr 2021 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
147 corona positive found in Balrampur
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही के कारण जिले में कोरोना संक्रमण दिनोदिन बेकाबू होता जा रहा है। जिले में मंगलवार को 147 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को सीएचसी तुलसीपुर में 12, महुआ गैड़ास बुजुर्ग में 10, श्रीदत्तगंज में 5, सिविल लाइन, हासिमपारा, लौकहवा पचपेड़वा, सुभाषनगर उतरौला में 4-4 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सेखुईकला बलरामपुर ग्रामीण, नथुआडीह बलरामपुर, इमिलिया श्रीदत्तगंज, सिकंदर बोझी हरैया सतघरवा, श्रीनगर, मोतीपुर हरैया सतघरवा, गोदवा हरैया सतघरवा, रजडेरवा पचपेड़वा, राप्ती नहर तुलसीपुर, पहलवारा बलरामपुर में 3-3 तथा छोटा धुसाह, मवहरिया, चमरूपुर श्रीदत्तगंज, कमडी हरैया सतघरवा, बनकसिया हरैया सतघरवा, मासा पचपेड़वा, सेखुईया उतरौला व सोनार बलरामपुर में 2-2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह तुलसीपुर, गैसड़ी, रेहरा बाजार, पचपेड़वा, उतरौला व बलरामपुर ब्लाक के तमाम गांवों में कुल 147 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार किया जा रहा है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।

इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 3523 हो गई है। 2558 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 42 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 923 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed