फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   तेंदुए ने गोशाला में बंधे बछड़े को बनाया निवाला

तेंदुए ने गोशाला में बंधे बछड़े को बनाया निवाला

Tue, 05 Mar 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने गोशाला में बंधे बछड़े को बनाया निवाला
तेंदुए ने गोशाला में बंधे बछड़े को बनाया निवाला
विज्ञापन


बलरामपुर। सोहलेवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज के नेवलगंज गांव में रात के समय तेंदुए की धमक से दहशत फैल गई। तेंदुए ने गोशाला में बंधे बछड़े पर हमला कर उसे निवाला बना लिया।

ग्रामीणों ने रेंजर को घटना की सूचना देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। रेजर की तरफ से भेजी गई वन विभाग की टीम घटना के छानबीन में जुट गई है।

बनकटवा रेंज के नेवलगंज निवासी परशुराम मिश्र ने मंगलवार को बताया कि रात के समय उनके गोशाला में बंधे बछड़े को तेंदुए ने हमला करके निवाला बना लिया है। गोशाला के बगल वाले घर में सो रहे परशुराम को बछड़े के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


टार्च लेकर गोशाला में पहुंचे परशुराम को बछड़ा क्षत-विक्षत मिला। शोर मचाने पर मौके पर टार्च व लालटेन लेकर ग्रामीण भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से बनकटवा रेंजर को दी। बनकटवा रेंजर तिलकराम आर्य ने बताया कि ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना दी है। मौके पर वन विभाग की टीम भेजी गई है। वन विभाग की टीम ने पदचिन्ह व अन्य साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed