फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   स्मार्ट फोन से डाटा भेजने में प्रदेश में जिले का 5वां स्थान

स्मार्ट फोन से डाटा भेजने में प्रदेश में जिले का 5वां स्थान

Tue, 29 Jan 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट फोन से डाटा भेजने में प्रदेश में जिले का 5वां स्थान
डाटा भेजने में प्रदेश में बलरामपुर को 5वां स्थान
विज्ञापन


बलरामपुर। आईसीडीएस विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के स्मार्ट फोन से शासन को डाटा भेजने में प्रदेश की रैंकिंग में जिले ने 5वां स्थान अर्जित किया है।

जिले में 1532 के सापेक्ष 1316 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट फोन का प्रयोग करके विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की रिपोर्ट सीधे भेजा है। बलरामपुर नगर परियोजना को स्मार्ट फोन से डाटा भेजने में प्रथम व देहात परियोजना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।

पचपेड़वा व गैड़ास बुजुर्ग परियोजनाएं स्मार्ट फोन से डाटा भेजने में फिसड्डी रहे हैं। पचपेड़वा व गैड़ास बुजुर्ग परियोजनाओं के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन से शासन को डाटा भेजने में सुधार करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


देहात परियोजना के सीडीपीओ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि स्मार्ट फोन से डाटा भेजने के मामले में जनपद को प्रदेश की रैंकिंग में 86 प्रतिशत अंकों के साथ 5वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर नगर ने 97.73 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम व देहात की परियोजना ने 96.46 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया है। 90 प्रतिशत अंकों के साथ गैसड़ी परियोजना ने स्मार्ट फोन से डाटा भेजने में तीसरा स्थान हासिल किया है।

स्मार्ट फोन से डाटा भेजने में उतरौला परियोजना ने 88.11 प्रतिशत, तुलसीपुर परियोजना ने 87 प्रतिशत, हरैया सतघरवा परियोजना ने 86 प्रतिशत, श्रीदत्तगंज परियोजना ने 82च प्रतिशत, रेहरा बाजार परियोजना ने 80.37 प्रतिशत, पचपेड़वा परियोजना ने 77.72 प्रतिशत तथा गैड़ास बुजुर्ग परियोजना ने 76 प्रतिशत अंक अर्जित किया है।

शासन स्तर से स्मार्ट फोन से डाटा भेजने के संबंध में रोजाना रिपोर्ट लेकर रैंकिंग निर्धारित किया जा रहा है। 77.72 प्रतिशत अंकों के साथ पचपेड़वा व 76 प्रतिशत अंकों के साथ गैड़ास बुजुर्ग परियोजनाएं डाटा भेजने में फिसड्डी रहे हैं।


दोनों परियोजनाओं के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन से डाटा भेजने में सुधार करने का निर्देश दिया गया है। शासन स्तर से अब स्मार्ट फोन से ही डाटा मांगा जा रहा है। विभागीय कार्यक्रमों व योजनाओं के संचालन की पूरी रिपोर्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन से ही सीधे भेजने की हिदायत दी गई है। सत्येन्द्र सिंह, डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed