फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   500 लोगों के घरों की बिजली चार दिन से गुल

500 लोगों के घरों की बिजली चार दिन से गुल

Mon, 25 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
500 लोगों के घरों की बिजली चार दिन से गुल
500 लोगों के घरों में चार दिन से बिजली गुल
विज्ञापन


तुलसीपुर नगर-बलरामपुर। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लगभग 500 लोगों के घरों की बिजली चार दिन से गुल है।

नवरात्र चलने के कारण लोगों को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों से मांग करने के बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति नहीं शुरूकी गई तो सभी उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

तुलसीपुर उपबंधित केन्द्र के ग्राम जुगलीपुर रेलवे लाइन के दक्षिण की लगभग 500 लोगों के घरों की बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बाधित है।

उपभोक्ता शक्तिराम विश्वकर्मा, राजकुमार, विनोद, मोनू श्रीवास्तव, आशुतोष व रमेश कुमार मिश्रा आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना उसी दिन विभागीय अधिकारियों को दे दी गई थी इसके बावजूद चार दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया।
विज्ञापन


इन लोगों ने विभागीय अफसरों को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अवर अधिशासी अभियंता इंदू शेखर ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed