फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Sat, 15 Jul 2017 10:18 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
खिलाड़ियों का पदक के साथ सम्मान
विज्ञापन

- इंडो-भूटान ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 9 खिलाड़ियों ने जीता पदक
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। ताइक्वांडो संघ बलरामपुर द्वारा शनिवार को कलेेक्ट्रेट मोड़ स्थित ताइक्वांडो हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में इंडो-भूटान अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण व कांस्य पदक जीतने वाले जिले के 9 खिलाड़ियों को डीएम द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह का शुभारंभ डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन किया। ताइक्वांडो संघ बलरामपुर के सचिव व कोच जियाउल हशमत ने डीएम का स्वागत करते हुए बताया कि बीते दिन भूटान में आयोजित इंडो-भूटान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की 26 सदस्यीय टीम में बलरामपुर जनपद के 9 खिलाड़ी शामिल थे। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बलरामपुर के सभी खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण व चार कांस्य पदक जीता। डीएम ने अंतर्राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी सोनम आनंद, दिव्या गिरि, जैनेन्द्र प्रताप सिंह, अभिजीत पांडेय, अनंत नारायणी राज, रवि प्रताप शर्मा, शुभम यादव, गोविन्द मिश्र व संदीपिका रावत का मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी एमएच चौधरी, बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, हारिश बिन खालिद, संजीव श्रीवास्तव, संतोष गौतम एवं बिजयेन्द्र शर्मा सहित तमाम अभिभावक व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed