फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   14 renowned teams from across the country will participate in the All India Hockey Tournament

Balrampur News: अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेंगी देश की 14 नामचीन टीमें

Wed, 17 Dec 2025 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
14 renowned teams from across the country will participate in the All India Hockey Tournament
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में जानकारी देते समिति सचिव 
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान में 19 दिसंबर को महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। 23 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देश की 14 नामचीन टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 75 हजार व उप विजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

एमएलके महाविद्यालय सभागार में बुधवार को हाॅकी टूर्नामेंट आयोजन समिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि व महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट सचिव व प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में शाह हॉकी अकादमी बहराइच, टिहरी गढ़वाल हॉकी अकादमी ऋषिकेश, केनरा बैंक हेड आफिस बेंगलुरू, स्पोर्ट्स अथाॅरिटी ऑफ इंडिया हैदराबाद, एक्सिला टॉर्ज क्लब कोचीन केरला, चीफ पोस्टमास्टर जनरल कर्नाटक एवं विजय ग्रुप ऑफ हॉकी अकादमी प्रयागराज की टीम पहली बार भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अश्वनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक, अवाडी पुलिस तमिलनाडु, स्टार इलेवन बलरामपुर, सैग हॉकी अकादमी गुजरात, भुसावल रेलवे भुसावल, मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी गाजीपुर एवं नागपुर हॉकी अकादमी नागपुर की टीमें भी टूर्नामेंट में भाग लेंगी। टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. राजीव रंजन एवं डॉ. बीएल गुप्त को आयोजन सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव ने बताया कि वर्ष 1938 से लगातार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र, केडी सिंह बाबू एवं अशोक कुमार सहित तमाम अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी हॉकी का जौहर दिखा चुके हैं। इस बार के टूर्नामेंट में भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक के बाद आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने खेल मैदान का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्य प्रायोजक डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. मोहम्मद अकमल, डॉ. शालिनी सिंह एवं श्रीनारायण सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed