{"_id":"60844cc78ebc3ebf804329b1","slug":"14-expelled-from-bjp-including-mla-s-sister-in-law-balrampur-news-lko5755923136","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की भाभी समेत 14 भाजपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की भाभी समेत 14 भाजपा से निष्कासित
विज्ञापन
बलरामपुर। विधायक की भाभी समेत 14 पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की बात कहते हुए जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई कर क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायन मिश्र को मामले की सूचना भेजी है।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने शनिवार को बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में कहा है कि पंचायत चुनाव में पार्टी की तरफ से घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे है जिन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
इसमें गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह की भाभी रेनू सिंह, जिला महामंत्री किसान मोर्चा राघवराम पांडेय, जिला उपाध्यक्ष भाजपा जगदीश पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भगवान तिवारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गिरि शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही मंडल संयोजक पिछड़ा वर्ग जगराम वर्मा, बूथ अध्यक्ष जानकी पासवान, राज किशोर, जिला उपाध्यक्ष ध्रुवराज यादव, मंडल उपाध्यक्ष मयूर सूर्यवंशी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सक्रिय सदस्य भारत शुक्ला, सेक्टर संयोजक कृष्णा यादव, पूर्व विधायक कमलेश सिंह के पुत्र मनीष सिंह सहित लोगों को पार्टी से बाहर निकाला गया है।