{"_id":"6a47f308d526a3f7ed01829a","slug":"1394-villagers-benefited-from-schemes-under-the-vikas-aapke-dwar-development-at-your-doorstep-campaign-balrampur-news-c-99-1-brp1010-150999-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विकास आपके द्वार अभियान में 1,394 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विकास आपके द्वार अभियान में 1,394 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
Fri, 03 Jul 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला प्रशासन के ‘विकास आपके द्वार’ अभियान के तहत शुक्रवार तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 1,394 पात्र ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव में ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना और योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है।
अभियान के दौरान आयुष्मान भारत कार्ड, आभा कार्ड, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, परिवार आईडी, किसान रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, ई-श्रम एवं श्रमिक पंजीकरण तथा बैंक खाता खोलने जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन स्वीकार किए गए और पात्र लाभार्थियों को लाभ भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन
जिले में गैसड़ी ब्लॉक सबसे आगे रहा, जहां 309 लोगों को योजनाओं का लाभ मिला। इसके बाद तुलसीपुर में 284, बलरामपुर में 236, रेहरा बाजार में 156, पचपेड़वा में 129, श्रीदत्तगंज में 96, गैंडास बुजुर्ग में 84, हर्रैया सतघरवा में 54 तथा उतरौला विकास खंड में 46 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
डीएम ने बताया कि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।