फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   138 teachers found absent in online inspection, salary stopped

Balrampur News: ऑनलाइन निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 138 शिक्षक, रोका वेतन

Fri, 19 May 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 19 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
138 teachers found absent in online inspection, salary stopped
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच के लिए कराए गए ऑनलाइन निरीक्षण में 138 शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। इनका वेतन रोक दिया गया है। तीन दिवस के भीतर जबाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन

बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की 29 मार्च से 28 अप्रैल के मध्य ऑनलाइन जांच कराई गई। इसमें 138 शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। इनका अनुपस्थित अवधि का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। तीन दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि 20 मई से 15 जून के मध्य विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत परिवार सर्वेक्षण, यू-डायस व कायाकल्प सहित अन्य कार्य कराए जाने हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने तक परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र व अंशकालिक अनुदेशकों को बीएसए की अनुमति के बिना मुख्यालय से बाहर जाने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed