{"_id":"5b2006dc4f1c1ba66e8b7943","slug":"131528825564-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को हसिए से गला काटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी को हसिए से गला काटकर मार डाला
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी का गला रेता, मां और बहू को भी किया मरणासन्न
गोंउा। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के सूरतसिंहडीह गांव में पति ने खेत में घास काटने गई पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। खून से सना हंसिया लेकर घर पहुंचे आरोपी ने पूछताछ करने पर मां और छोटे भाई की पत्नी को भी घायल कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे सूरतसिंहडीह निवासी गुरुप्रसाद अपनी पत्नी ननका देवी(50) के साथ गांव के बाहर खेत में जानवरों के लिए घास काटने गया था। बताया जा रहा है कि खेत में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद के बाद गुरुप्रसाद ने पत्नी का हंसिया छीन लिया और उसी हंसिए से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद गुरु प्रसाद खून से सना हंसिया लेकर घर पहुंच गया।
विज्ञापन
घर पर मौजूद उसकी मां सुराती तथा छोटे भाई की पत्नी मायावती गुरु प्रसाद को देखकर अवाक हो गई। दोनों ने गुरु प्रसाद से पूछताछ करने की कोशिश की तो उसने मां और छोटे भाई की पत्नी पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने गुरुप्रसाद को पकड़ कर काबू में किया।
गुरु प्रसाद के बेटे नरेन्द्र ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल मां और व छोटे भाई की पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
मौके पर पहुंचे एसपी राजेश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिवार की हालत भी निम्न वर्गीय है। परिवारीजनों ने पूछताछ में बताया है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
करीब छह माह पूर्व आरोपी ने मानसिक हालत बिगड़ने पर अलग रह रहे बड़े भाई कल्लू पर भी जानलेवा हमला किया था। आरोपी के खिलाफ बेटे नरेन्द्र की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूछताछ के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।