{"_id":"59a05bc64f1c1b393a8b4626","slug":"131503681478-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटककर युवक ने दी जान
-शव पोस्टमार्टम भेज पुलिस छानबीन में जुटी
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के विशुनीपुर वार्ड में गुरुवार रात 26 वर्षीय युवक ने छत के कुंडे से लटक कर जान दे दी। विशुनीपुर निवासी शक्ति कुमार-26 पुत्र ज्वाला प्रसाद गुरुवार रात घर पहुंचा। रात करीब 10 बजे शक्ति ने पत्नी व बच्चे को सोने से लिए दूसरे कमरे में भेज दिया। शक्ति ने खाना भी नहीं खाया था। रात करीब 12 बजे शक्ति की मां व पत्नी खाना खाने के लिए उसे जगाने गई तो दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा अंदर से बंद था। आस-पड़ोस के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो शक्ति कमरे के अंदर छत से लटक रहा था। लोगों ने आनन-फानन में शक्ति को नीचे उतारा और इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गए। अस्पताल में परीक्षण के बाद डाक्टर ने शक्ति को मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।