फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   13 more corona patient in balrampur

बलरामपुर में कोरोना से एक की मौत, 13 और पॉजिटिव

Fri, 31 Jul 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
13 more corona patient in balrampur
बलरामपुर। जिले में कोविड 19 का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को महदेइया पठानडीह निवासी एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। गुरुवार की रात व शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 13 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को एंटीजेन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई महदेइया अल्लाहनगर पठानडीह की 35 वर्षीय अनवारी को लेवल-1 हॉस्पिटल में भतीर किया गया था। हालत बिगड़ने पर उसी दिन उसको मेयो मेडिकल कॉलेज बाराबंकी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या आठ हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुवार की रात व शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 13 लोग पॉजिटिव पाए गए है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों में उतरौला आर्यनगर के एक, गांधीनगर के पांच, सुभाषनगर के तीन व उतरौला ग्रामीण के एक तथा बलरामपुर नगर के मोहल्ला गदुरहवा के एक, मोतीसागर के एक एवं कालीथान चौराहा के एक व्यक्ति शामिल है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed