फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1218 community toilets dedicated to villagers

218 सामुदायिक शौचालय ग्रामीणों को समर्पित

Tue, 20 Oct 2020 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
1218 community toilets dedicated to villagers
बलरामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से बीते दिन ऑनलाइन जिले के 1218 सामुदायिक शौचालयों व पंचायत घरों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। सीएम ने जिले के 800 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों को 572 सामुदायिक शौचालयों व 356 पंचायत घरों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिले के 800 ग्राम पंचायतों में सात से नौ लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य चालू वित्तीय वर्ष में कराया जा रहा है। जिले के 218 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराया जा चुका है जिसे सीएम ने लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित कर दिया है। सामुदायिक शौचालयों की देखरेख के लिए स्वयं सहायता समूह की दो-दो महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह से जिले में 800 की तुलना में 378 ग्राम पंचायतों में 18 लाख 40 हजार से लेकर 23 लाख 51 हजार की लागत से पंचायत घरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 22 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जिसका सीएम ने लोकार्पण किया है। सीएम ने 572 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों और 334 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों का शिलान्यास करके ग्राम प्रधानों व सचिवों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीएम संदीप कश्यप ने बताया कि सामुदायिक शौचालयों में पुरुष महिला व दिव्यांगजनों के लिए चार-चार टॉयलेट और एक-एक स्नानागार का निर्माण कराया जा रहा है। डीपीआरओ ने अपने दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों के साथ और सभी नौ ब्लॉकों में एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिवों के साथ सीएम के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed