फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   12 इंजीनियरों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई का फरमान-संशोधित

12 इंजीनियरों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई का फरमान-संशोधित

Sat, 19 May 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
12 इंजीनियरों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई का फरमान-संशोधित
12 इंजीनियरों व ठेकेदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन


बलरामपुर। सड़कों के निर्माण में खामियां मिलने पर 12 इंजीनियरों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई का फरमान जारी किया गया है। डीएम ने पीएमजीएसवाई के एक्सईएन को इंजीनियरों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

डीएम ने जिला स्तरीय अफसरों की टीमों से 19 सड़कों के निर्माण व मरम्मत के कार्यों की जांच कराई। कार्यों में खामियां मिलने पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई व निर्माण संबंधी रिपोर्ट पीएमजीएसवाई के एक्सईएन से डीएम ने सात दिन में तलब किया है।
विज्ञापन


डीएम कृष्णा करूणेश ने बताया कि उन्होंने 19 अधिकारियों की टीमों से जिले में पीएमजीएसवाई विभाग की तरफ से हो रहे सड़क निर्माण कार्यों की 11 मई को जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की टीमों ने जांच रिपोर्ट में 12 सड़कों के निर्माण में मानक व गुणवत्ता की अनदेखी होने का खुलासा किया है।

पीएमजीएसवाई के एक्सईएन देवेन्द्र मणि को निर्देश दिया है कि परसौना-गगरहवा, गोण्डा-उतरौला, पटियालाग्रंट, उतरौला-तुलसीपुर मुड़िला नयानगर, उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर व विजय नगर, बालापुर-भोजपुर थारू, बदलपुर-हुसैनाबाद, अचलपुर-रजडेरवा, मथुरा बाजार-शिवनगर, शिवपुरा से करौंदापुरवा तथा इटईमैदा संपर्क मार्ग में अनियमितता बरतने वाले अवर अभियंताओं व ठेकेदारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इन सड़कों के निर्माण में टीम को भारी अनियमितता मिली है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। डीएम ने एक्सईएन को निर्देश दिया है कि सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य की नियमित निरीक्षण करें और रिपोर्ट भेंजे।


डीएम कार्यालय से भेजी जा रही जांच आख्या रिपोर्ट हर 15 दिन में जबाब दें। डीएम ने सीडीओ कृत्तिका ज्योत्स्ना को 30 दिन के अंदर सभी मार्गों का सत्यापन कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। सीडीओ की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed