फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   12 teams of the country will participate in Balrampur Premier League

बलरामपुर प्रीमियर लीग में प्रतिभाग करेंगी देश की 12 टीमें

Sun, 20 Oct 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
12 teams of the country will participate in Balrampur Premier League
बलरामपुर। बलरामपुर प्रीमियर लीग प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट में देश की 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख रुपये व उपविजेता को 50 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा। रविवार को नगर के सिटी मांटेसरी स्कूल में टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण धूमधाम से किया गया। टूर्नामेंट 22 दिसम्बर से शुरू होगा।
विज्ञापन

बलरामपुर प्रीमियर लीग के आयोजक मेहताब जमील ने बताया कि टूर्नामेंट में फाइट बलरामपुर, नवानगर बलरामपुर, देवेन्द्र होंडा, अवध उतरौला, देवा एलेवन गोण्डा, केबीएफ इटियाथोक, सीएमएस एलेवन बाराबंकी, संतकबीर नगर, स्पोटर्स क्रिकेट क्लब इंदौर, समीर एलेवन परसपुर, एमबी बहराइच एवं बंगलौर की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट खिलाड़ी को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉफी अनावरण समारोह में आए टीमों के कैप्टन को टूर्नामेंट के पदाधिकारी केपी यादव, डॉ. अब्दुल कय्यूम, डॉ. जुबेर, नईम खान, अनन्य गौरव मिश्रा, नईम खान, राजा अग्रवाल, समीर सिद्दीकी, हरिश बिन खालिद, मंशूर खान, अजीजुर्रहमान आदि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed