फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   12 health workers including doctor found absent, salary stopped

Balrampur News: चिकित्सक सहित 12 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन

Wed, 05 Mar 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
12 health workers including doctor found absent, salary stopped
बलरामपुर के सीएचसी ​शिवपुरा में मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते सीएमओ डॉ. मुकेश क
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेने के लिए मंगलवार को सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक चिकित्सक सहित 12 स्वास्थ्यकर्मी बिना सूचना के गायब मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा के पड़ताल की खबर अमर उजाला के एक मार्च के संस्करण में चिकित्सक न संसाधन, भटकते मरीज शीर्षक से प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ ने मंगलवार को सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल की। निरीक्षण में कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ. कृष्ण कुमार यादव, ऑप्टोमेट्रिस्ट सैय्यद सालिम हुसैन, नेत्र परीक्षण अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव, रुचि तिवारी, लैब टेक्नीशियन बलवंत राव, स्टाफ नर्स नीलू यादव, तमन्ना, आकांक्षा श्रीवास्तव, एसटीएस ओम प्रकाश वर्मा, एलटी दुर्गेश कुमार शुक्ल, मनीष और स्वीपर कम चौकीदार राजेश कुमार बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों का अनुपस्थित अवधि तक वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों में संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। निरीक्षण के समय ओपीडी में 108 मरीजों का उपचार किया गया। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय को निर्देश दिया कि अस्पताल में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की निगरानी स्वयं करें। सभी को निर्धारित ड्रेस कोड व नेम प्लेट सहित अस्पताल में आने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed