फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   12 complaints resolved

12 शिकायतों का निस्तारण

Tue, 20 Oct 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
12 complaints resolved
बलरामपुर। तीनों तहसीलों में 12 फरियादियों का सुनवाई करके निस्तारण कराया गया। 160 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर संपूर्ण समाधान दिवस में न्याय की गुहार लगाई। उतरौला तहसील में जिला स्तरीय और सदर व तुलसीपुर में तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए तीनों तहसीलों में खुले में टेंट लगाकर संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी गई।
विज्ञापन

उस्मानी इंटर कालेज उतरौला परिसर में एसडीएम अरुण कुमार गौड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। एसडीएम ने प्रार्थना पत्रों का पारदर्शिता के साथ जांच कराकर अतिशीघ्र निस्तारण कराने का निर्देश दिया। आईजीआरएस पोर्टल व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायतों का समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 61 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। दो प्रकरण की गंभीरता से शिकायतकर्ता रामफल यादव निवासी मुजेहनी के ग्राम सचिवालय निर्माण कराने में बाधा पहुंचाने वाले लोगों के समस्या का निराकरण कराने के लिए मौके पर राजस्व व पुलिस टीम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से कालींजर ग्रंट निवासी सीताराम की शिकायत पर पंचायत भवन निर्माण की जांच के लिए टीम भेजी गई। इस अवसर पर तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी एके सिंह, उप निदेशक कृषि प्रभाकर सिंह, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, बीएसए डॉ. रामचंद्र, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह व डीएमओ पवन कुमार सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। तुलसीपुर तहसील के मंडी समिति में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।

प्राप्त 58 प्रार्थना पत्रों में से चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एसडीएम विनोद कुमार सिंह सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सदर तहसील के मंडी समिति में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। 41 प्रार्थना पत्रों में से चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर सीओ सिटी वरुण मिश्र व तहसीलदार शेख आलमगीर सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed