{"_id":"606dc7db8ebc3e8cf75e8574","slug":"12-arms-license-suspended-for-peaceful-election-balrampur-news-lko5730967113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 12 शस्त्र लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 12 शस्त्र लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
बलरामपुर। शांतिपूर्ण ढंग से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने 12 शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है। जिला प्रशासन ने निलंबित शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी है। न्यायालय में सुनवाई के बाद ही शस्त्र लाइसेंस निरस्त अथवा बहाल करने का आदेश जारी किया जाएगा।
चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से सभी शस्त्र लाइसेंसधारियों के असलहे जमा कराए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर जिले के सभी कोतवाली व थानों की पुलिस शस्त्र लाइसेंसधारियों के असलहे जमा कराने में जुटी है। डीएम ने बुधवार को बताया कि कोतवाली व थानों की पुलिस रिपोर्ट के आधार पर पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने की आशंका में 12 शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जरवा कोतवाली क्षेत्र के मजगवां निवासी मोहम्मद नसीम खां, पचपेड़वा थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी राधेश्याम जायसवाल, थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के विशुनपुर खराहना निवासी रियातुल्ला, अजमत खान व कथरहा एवजपुर निवासी गौस रजा, थाना महराजगंज तराई के मुड़िला निवासी सहदेव प्रसाद वर्मा व गुलरहिया निवासी जोखू, नगर कोतवाली क्षेत्र के बैदौलिया निवासी अब्दुल कय्यूम, गोविंद बाग निवासी मोहम्मद अकरम व नई बस्ती निवासी ओम प्रकाश सरोज, उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी मोहम्मद मोबीन और थाना तुलसीपुर के महादेव जमुनी निवासी आफरोज आलम के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
निलंबित सभी शस्त्र लाइसेंसधारियों की रिपोर्ट न्यायालय को भेजी गई है। न्यायालय में सुनवाई के बाद ही शस्त्र लाइसेंस निरस्त अथवा बहाल करने का आदेश जारी किया जाएगा। न्यायालय से आदेश जारी होने के बाद ही जिला प्रशासन की तरफ से अनुपालन कराया जाएगा। शांतिपूर्ण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए जिले के सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को शस्त्र लाइसेंसधारियों के असलहे जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का शिकंजा कसा जा रहा है।