फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   118 crore rupees will be spent on the development of the district.

Balrampur News: जिले के विकास पर खर्च होंगे 118 करोड़ रुपये

Thu, 16 Oct 2025 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
118 crore rupees will be spent on the development of the district.
बलरामपुर। जिला पंचायत की विशेष बैठक बृहस्पतिवार को पंचायत सभागार में हुई। बैठक में जिले के विकास के लिए 118.54 करोड़ रुपये के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने के लिए सुझाव प्राप्त करने की रणनीति पर चर्चा भी हुई।
विज्ञापन

बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी की अध्यक्षता में हुई। पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र बहादुर ने बैठक की कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले विगत बैठकों के कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद जनप्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्यों के विकास प्रस्तावों पर चर्चा की गई। वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित आय-व्यय के 71 करोड़ 38 लाख 99 हजार 543 रुपये और वर्ष 2026-27 के मूल आय-व्यय के 47 करोड़ 15 लाख 33 हजार आठ रुपये के विकास प्रस्तावों का अनुमोदित किया गया। बैठक में सदर विधायक पल्टूराम एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी सहित सभी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed