फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   उतरौला विधानसभा के 4.15 लाख वोटर आज चुनेंगे सांसद

उतरौला विधानसभा के 4.15 लाख वोटर आज चुनेंगे सांसद

Sun, 05 May 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
उतरौला विधानसभा के 4.15 लाख वोटर आज चुनेंगे सांसद
बलरामपुर। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। विधानसभा के 4,15,218 वोटर छह मई को मतदान करेंगे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 484 पोलिंग पार्टियां गोंडा लोकसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराएंगी। सभी मतदाता गोंडा संसदीय क्षेत्र के सांसद का चुनाव करेंगे। विधानसभा के 56 संवेदनशील केंद्रों की वेबकॉस्टिंग भी कराई जाएगी। वोटरों को सखी व मॉडल बूथों पर मतदान करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम से सभी पोलिंग पार्टियों को उतरौला विधानसभा में चुनाव कराने के लिए रवाना कर दिया गया है। मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। सभी पोलिंग बूथों पर रैंप, बिजली, पेयजल व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम कराया गया है। उतरौला विधानसभा के 484 पोलिंग बूथों पर छह मई को वोट डाले जाएंगे। चुनाव की कड़ी निगरानी के लिए प्रशासन की तरफ से 251 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उतरौला विधानसभा में 4,15,218 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए तीन जोनल व 32 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया गया है। रिजर्व में रखे गए 49 पोलिंग पार्टियों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 1936-1936 मतदान कर्मियों तथा सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन के साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिक और चार सशस्त्र सुरक्षा बल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उतरौला विधानसभा की फैक्ट फाइल
कुल पोलिंग स्टेशन-251
कुल पोलिंग बूथ-484
कुल वोटर-4,15,218
पुरुष वोटर-2,30,563
महिला वोटर-1,84,638
थर्ड जेंडर वोटर-17

पांच मॉडल व एक सखी बूथ पर होगा मतदान
एआरओ व उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि लोकसभा के चुनाव में उतरौला विधानसभा के अंतर्गत पांच मॉडल व एक सखी बूथ बनाया गया है। स्कालर्स अकादमी इंटर कालेज में सभी पांचों मॉडल बूथ तैयार किए गए है। मॉडल बूथों पर वोटरों के लिए कुर्सी, मेज, चाय, नाश्ता, अखबार व मैग्जीन पढ़ने की सुविधा मिलेगी। मॉडल बूथों को गुब्बारों से सजाया गया है। वोटरों के लिए मॉडल बूथों पर खास इंतजाम रहेंगे। भारतीय इंटर कालेज के बूथ को सखी बूथ बनाया गया है। सखी बूथ पर महिला के रुप में पीठासीन के साथ-साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिक एवं सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

सुरक्षा बलों के निगरानी में होगा चुनाव
-एसची अनुराग आर्य ने बताया कि उतरौला विधानसभा में मतदान के दौरान सभी पोलिंग बूथों पर भारी सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पहले से ही शिकंजा कसा जा चुका है। मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में भीड़ न जुटने पाए इसके लिए सुरक्षा बलों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

56 पोलिंग बूथों का होगा लाइव प्रसारण
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर व सहायक प्रभारी अधिकारी वेबकास्टिंग प्रतीक नरेश ने बताया कि उतरौला विधानसभा में 56 संवेदनशील पोलिंग बूथों की कलेक्ट्रेट सभागार में छह मई को मतदान के दिन अफसरों व आम जनता को दो बड़े-बड़े एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। लाइव प्रसारण में आधुनिक आईटी कैमरों का प्रयोग किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के नई दिल्ली कार्यालय में 56 पोलिंग बूथों के मतदान की प्रक्रिया सीधे देखी जा सकेगी।


पोलिंग पोर्टियों के रवानगी के दौरान रही अफरा-तफरी
स्पोर्ट्स स्टेडियम में पोलिंग पार्टियों के रवानगी के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। हलांकि मौके पर डीएम, एसपी के साथ सीडीओ अमनदीप डुली तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल आदि ने पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया। डीएम व एसपी ने सभी पोलिंग पार्टियों को निर्भीक होकर मतदान कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed