{"_id":"5caa2a5fbdec221428363548","slug":"11554655839-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से आम व मसूर की फसलों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से आम व मसूर की फसलों को भारी नुकसान
विज्ञापन
ओलावृष्टि से आम व मसूर की फसल को भारी नुकसान
बलरामपुर। शनिवार रात तेज हवा के साथ हल्की बारिश व भारी ओलावृष्टि के चलते आम व मसूर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेत में कटी मसूर की फसल भीग गई है।
इससे उसके सड़ने की संभावना बड़ गई। ओले से गेेहूं की फसल को भी आंशिक नुकसान हुआ है। मौसम की बेरुखी से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
ओले का वजन 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के बीच था। ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है। जिले में दशहरी आम के कई बाग हैं। ओले के चलते आम के बौर तहस-नहस हो गए।
बागवान मोहम्मद कलीम, श्रीप्रकाश, इस्माइल खां व ओम प्रकाश मिश्र आदि ने बताया कि ओलावृष्टि के चलते करीब 30 प्रतिशत आम का उत्पादन प्रभावित हो जाएगा।
ओलावृष्टि से गेहूं व अन्य दलहनी फसलों को भी आंशिक नुकसान होने की संभावना है। इससे पक रही गेहूं की फसल का उत्पादन प्रभावित हो सकता है।