{"_id":"5caa2a56bdec222aaf37cf75","slug":"11554655830-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण का चुनाव कराने के लिए पुलिस का जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण का चुनाव कराने के लिए पुलिस का जत्था रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण का चुनाव कराने पुलिस का जत्था रवाना
बलरामपुर। पहले चरण का चुनाव कराने के लिए रविवार को पुलिस लाइंस से पुलिस जवानों का जत्था रवाना किया गया।
बस को रवाना करने से पूर्व पुलिस अफसरों व कर्मियों को एसपी ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव कराने के लिए जिले के सभी थानों से भेजा जा रहा है।
ड्यूटी के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का सभी पुलिस व कर्मी कड़ाई से अनुपालन कराएंगे। अपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे और तत्काल कार्रवाई करेंगे।
एसपी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों को अनुशासित रहकर चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी की तरफ से दिए गए उपहार को स्वीकार नहीं करेंगे।
निष्पक्ष रहकर निर्वाचन कार्य पूरा कराने में सहयोग करेंगे। यदि किसी अफसर व कर्मी के खिलाफ कोई शिकायत मिलेगी तो उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर सीओ कर्मवीर सिंह, सीओ उतरौला मनोज कुमार यादव, चुनाव सेल प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह, देवीदयाल व गुरसेन सिंह सहित अन्य पुलिस अफसर व कर्मी भी मौजूद रहे।