फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   कार्यशाला से नदारद रहने पर होगी कड़ी कार्रवाई

कार्यशाला से नदारद रहने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 23 Jun 2017 10:03 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला से नदारद रहने पर होगी कड़ी कार्रवाई
प्रशिक्षण कार्यशाला में न आने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों व कर्मियों को दिया निर्देश
जिला पंचायत सभागार की कार्यशाला में जुटेंगे अफसर व कर्मी
बलरामपुर। कार्यशाला से नदारद रहने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी अफसरों व कर्मियों को कार्यशाला में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। जिला पंचायत सभागार की एक दिवसीय कार्यशाला में 25 जून को अफसरों व कर्मियों का प्रशिक्षित किया जाएगा।

शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्वच्छ भारत अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा डीपीआरओ डीडी सिंह के साथ की। डीपीआरओ ने डीएम से बताया कि भारत सरकार ने जिले को दिसम्बर 2018 तक खुले में शौचमुक्त बनाने का टारगेट निर्धारित किया है। डीएम ने जिले के सभी अफसरों व कर्मियों को दिसम्बर 2017 में ही जिले के सभी नौ ब्लॉकों को खुले में शौचमुक्त बनाने का निर्देश दिया है। प्रथम चरण में सदर व तुलसीपुर ब्लॉकों का चयन किया गया है। इन दोनों ब्लॉकों को दो माह में पूरी तरह से खुले में शौचमुक्त बनाया जाएगा। टारगेट पूरा करने के लिए डीएम ने सभी अफसरों व कर्मियों को अभियान में जुटने का निर्देश दिया है। खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए बीडीओ, एडीओ पंचायत, रोजगार सेवकों, सफाई कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व ग्राम प्रधानों को स्वच्छता जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए 25 जून को जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण से नदारद रहने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed