फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   11 lakh people took both doses of corona vaccine

11 लाख लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज

Tue, 08 Feb 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
11 lakh people took both doses of corona vaccine
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। 103.91 प्रतिशत के साथ जिले में 1632489 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। वहीं 11 लाख 44 हजार 286 लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष तक के 77 प्रतिशत किशोरों को भी टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण वर्मा ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले 1571098 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष बुधवार तक 103.91 प्रतिशत के साथ 1632489 लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। 72.94 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करते हुए 1144286 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष तक के 150698 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 77 प्रतिशत के साथ 115484 किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि 60 वर्ष आयु वाले बुजुर्ग, फ्रंट लाइन वर्कर व हेल्थ केयर वर्कर सहित चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले कर्मचारियों को तीसरी डोज दी जानी है। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी भी तीसरी डोज ले सकते हैं। जिले में अब तक तीसरी खुराक के 81.37 प्रतिशत लक्ष्य के साथ ही 20631 लोगों को टीका लगवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के साथ ही टीकाकरण की भूमिका बहुत ही महत्वपूूर्ण है। टीका लगवाने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिसके चलते वैक्सीन लगवाए व्यक्ति में कोरोना संक्रमण का असर काफी कम हो जाता है। कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सभी लोग जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed