{"_id":"6824c3acf8102ccd2a00a2d8","slug":"11-km-long-road-will-be-widened-with-2870-crores-balrampur-news-c-99-1-slko1029-126086-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 28.70 करोड़ से चौड़ी होगी 11 किमी लंबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 28.70 करोड़ से चौड़ी होगी 11 किमी लंबी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले में लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसी क्रम में अब 28.70 करोड़ रुपये से हरैया नारायनपुर-कौवापुर तक 11.500 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इससे न केवल भारत के लोगों को बल्कि पड़ोसी देश नेपाल के लोगों का आवागमन सुगम होगा। बजट मिलने के बाद विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
क्षेत्रवासियों की मांग पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने सड़क का सर्वे कराया और उसके चौड़ीकरण के लिए बजट की डिमांड शासन से की। इसके बाद शासन स्तर से 28 करोड़ 70 लाख रुपये बजट स्वीकृत कर आवंटित किया गया है।
क्षेत्रवासी बब्लू, संतेष, राजेंद्र व विवेक आदि ने कहा कि दशकों से सड़क के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई है। सड़क चौड़ी होने से भारत के साथ- नेपाल के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसी रास्ते से लोग देवीपाटन मंदिर सहित सिद्धार्थनगर जनपद के लिए भी आवागमन करते हैं। सड़क चौड़ी होने से करीब पांच लाख आबादी को बेहतर आवागमन मिल सकेगा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बलरामपुर कुमार शैलेंद्र ने बताया कि सड़क का चौड़ीकरण कराने के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।