फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1032 pregnant women were screened, 118 were found to be at high risk

Balrampur News: 1032 गर्भवती की हुई जांच, 118 मिलीं उच्च जोखिम युक्त

Sat, 24 Aug 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 24 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
1032 pregnant women were screened, 118 were found to be at high risk
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर एक स्वास्थ्यकर्मी का रोका गया वेतन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। दो जिला अस्पताल सहित 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 1032 गर्भवती की जांच की गई, जिसमें 118 उच्च जोखिम युक्त मिलीं। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर सीएमओ ने एक स्वास्थ्यकर्मी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अधीक्षकों द्वारा पीएमएसएमए दिवस का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर खजुरिया में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मी बिना सूचना के गायब मिला। सीएमओ ने अनुपस्थिति अवधि का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने अधीक्षक डॉ. ओमनाथ को निर्देश दिया कि पीएमएसएमए दिवस पर आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व समस्त जांचे अवश्य की जाए। उच्च जोखिम युक्त महिलाओं को दवाएं वितरित कर उन्हें खानपान पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया जाए। सीएमओ ने बताया कि 1032 गर्भवती की जांच की गई है। इनमें से 118 उच्च जोखिम युक्त पाई गई हैं। 305 गर्भवती को मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच के लिए क्यूआर कोड प्रदान किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र व डीएमओ राजेश पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed