फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   माया महा ठगिन मैं जानी...राम बिलास पासवान

माया महा ठगिन मैं जानी...राम बिलास पासवान

Tue, 07 May 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
माया महा ठगिन मैं जानी...राम बिलास पासवान
तुलसीपुुर-बलरामपुर। माया महा ठगिन मैं जानी... संसद में जिस पार्टी का एक भी सांसद नहीं है उस पार्टी की मुखिया प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही है। बसपा तथा सपा ने दलितों तथा पिछड़ों को हमेशा ठगा है। इन लोगों का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के लिए किया गया जो करीब 60 साल सत्ता में रहे उन्होंने भी दलितों का केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


यह बातें मंगलवार को तुलसीपुर के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के मैदान में श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी दद्दन मिश्र के राम बिलास पासवान ने कही। उन्होंने कहा कि आरक्षण को जीवंत सही मायने में भाजपा के केन्द्र सरकार ने ही रखा। दलित को राष्ट्रपति बनाकर भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का सपना साकार किया है। 70 साल बाद संसद भवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भाजपा ने ही लगवाई। अपनी अस्तित्व बचाने के सपा-बसपा ने जो गठबंधन किया है वह केवल लोक सभा चुनाव तक ही सीमित है। बसपा ने दलितों को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने दलितों को हमेशा धोखा दिया है। मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराकर प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में भारत की धाक जमा दी है। कांग्रेस के लोग खुद को चौकीदार को चोर कहते हैं लेकिन जब जब उनके ऊपर प्रहार होता है तो बिलबिलाने लगते हैं। जनसभा को सूबे के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने संबोधित करते हुए सपा-बसपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस अवसर पर देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत मिथिलेश नाथ योगी, पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, प्रवीण सिंह विक्की व प्रदीप सिंह समेत तमाम भाजपाई व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दलित वोटों पर निशाना साध गए पासवान
श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र में दलितों की आबादी करीब 20 फीसदी है। इस वर्ग के करीब 4 लाख 30 हजार मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में करने के लिए राम बिलास पासवान ने भाजपा तथा मोदी को ही दलितों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि दलितों का सम्मान व उत्थान जितना पिछले पांच वर्षों में हुआ है उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दलित भाई बुआ-बबुआ के चक्कर में न आए। यह लोग उनका इस्तेमाल केवल वोटबैंक व सत्ता के लिए करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed