{"_id":"5cab8c76bdec2213ed0cce43","slug":"101554746486-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शावक के साथ दिखा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शावक के साथ दिखा तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शावक के साथ दिखा तेंदुआ, दहशत
बलरामपुर। थाना क्षेत्र के अलीनगर कुड़वा गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने शावक के साथ तेंदुआ देखा है। तेंदुआ अपने बच्चे के साथ गन्ने के खेत में घुसा हुआ है। पुलिस, ग्रामीण तथा वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक महराजगंज तराई रजनीकांत ने बताया कि सोमवार को ग्राम प्रधान रूपनगर राम नरायन यादव ने सूचना दी कि कुड़वा गांव के निकट गन्ने के खेत में तेंदुआ व उसका शावक दिखाई दिया है।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मी केके द्विवेदी, दिनेश कुमार पांडेय, बब्बू यादव, सुनील यादव, मूलचंद्र व मो. उमर आदि लोग पुलिस व ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
काफी हाका लगाने के बाद भी तेंदुआ गन्ने के खेत से बाहर नहीं निकला है। गन्ने के आस पास ग्रामीणों की भीड़ शाम तक जुटी हुई थी। तेंदुए की आमद से ग्रामीण डरे हुए हैं। डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि मौके पर विभागीय टीम भेजी गई है। तेंदुए की निगरानी की जा रही है।