फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिन

कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिन

Sun, 20 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिन

विज्ञापन
राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता
- गोष्ठी में लिया राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प
- कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत व संचार क्रांति के जनक के रुप में याद किए जाएंगे। कांग्रेसियों को स्वर्गीय राजीव गांधी के पदचिह्नों पर चलकर देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी।
यह बातें कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने रविवार को सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिले में आई बाढ़ की विभिषिका को देखते हुए कांग्रेसियों ने सादगी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाने का निर्णय लिया है। पूर्व प्रधानमंत्री के तमाम निर्णय देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे है। जिला उपाध्यक्ष डॉ. पंकज गुप्ता, शहर अध्यक्ष प्रशांत कुमार पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवलाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. हामिद, जिला महासचिव राम कुमार गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, विकास सिंह विक्की, शैलेंद्र प्रताप सिंह शीलू, धीरज मोदनवाल, पवन कुमार शुक्ला, विनय कुमार मिश्र व समीर सिंह आदि ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। सूचना क्रांति, व्यस्क मताधिकारी जैसे अनेकों कार्य राजीव गांधी को जीवन पर्यन्त लोग याद करेंगे। गोष्ठी के बाद सभी कांग्रेसियों ने जिला मेमोरियल व जिला महिला अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया। फल वितरण के दौरान दिनेश सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, राजेंद्र सोनी, पवन सिंह, अनिल पांडेय, हनीफ मास्टर व चंद्रशेखर चौधरी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदभावना दिवस के रूप में मनाया जन्मदिवस
- जिला मुख्यालय स्थित नेहरु युवा केंद्र में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। नेहरु युवा मंडल अध्यक्ष जिलेदार पांडेय, आस्था सरन मिश्रा, रवि कांत पांडेय, रजनी जायसवाल, स्वाति कश्यप, अनुज, शिव कुमारी व सर्वेश कुमार आदि ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर गोष्ठी को शुभारंभ किया। गोष्ठी में राजीव गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed