फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अवैैध रुप से गर्भपात कराते पकड़ी गई पूर्व स्वास्थ्य कार्यकत्री

अवैैध रुप से गर्भपात कराते पकड़ी गई पूर्व स्वास्थ्य कार्यकत्री

Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अवैैध रुप से गर्भपात कराते पकड़ी गई पूर्व स्वास्थ्य कार्यकत्री
पूर्व स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अवैध रूप से गर्भपात कराते पकड़ा
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी ने मारा छापा
कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियाें को भेजी रिपोर्ट
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय बाजार के सादुल्लाहनगर-रेहरा रोड पर अवैध रूप से क्लीनिक खोल कर गर्भपात कराते हुए पूर्व स्वास्थ्य कार्यकर्ता को सीएचसी प्रभारी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। सुबूत के साथ कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।

सीएचसी रेहरा बाजार प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि ग्राम अचलपुर निवासी सुरेश कुमार वर्मा ने डीएम से शिकायत की थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक खोलकर पूर्व स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिलाओं का गर्भपात व इलाज करती है। डीएम के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी ने मौके पर छापा मारा तो पूर्व स्वास्थ्य कार्यकर्ता जयराजी मौके पर एक महिला का अवैध रूप से गर्भपात कराते हुए पकड़ी गई। प्रभारी ने बताया कि जयराजी को सुबूतों के साथ पकड़े जाने की रिपोर्ट डीएम व विभागीय उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। पूर्व में जयराजी स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थी। रिटायर होने के बाद इन्होंने अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन किया है। अधिकारियों के निर्देश पर जयराजी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed