फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बेटी ने बाप पर लगाया दुष्कर्म करने व बेंचने का आरोप

बेटी ने बाप पर लगाया दुष्कर्म करने व बेंचने का आरोप

Fri, 23 Jun 2017 09:47 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
बेटी ने बाप पर लगाया दुष्कर्म करने व बेंचने का आरोप
युवती ने पिता पर लगाया दुष्कर्म और बेचने का आरोप
विज्ञापन

-एसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
तुलसीपुर-बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म के बाद बेचने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि तुलसीपुर थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हीला हवाली कर रही है।
एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में तुलसीपुर थाना क्षेत्र के निवासिनी 19 वर्षीय युवती ने कहा है कि उसकी मां की मौत आठ साल पहले हो गई थी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। करीब दो साल पहले पीड़िता के पिता ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर पिता अपनी कोशिश में नाकाम रहा। पीड़िता से नाराज पिता ने सौतेली मां के साथ मिलकर उसे पचपेड़वा थाना क्षेत्र के एक गांव में 40 हजार रुपये में बेच दिया। खरीदार के चंगुल से छूट कर युवती घर पहुंची तो सौतेली मां ने धमकी दी कि हमें पैसों की जरूरत थी इसलिए तुम्हें बेच दिया है। कहीं मुंह खोलोगी तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। युवती का आरोप है कि गत 19 जून की रात वह कमरे में सो रही थी। उसी समय उसका पिता कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता तथा सौतेली मां ने पीड़िता को मारापीटा तथा मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। वह अपनी बड़ी मां के सहयोग से पीड़िता तुलसीपुर थाने में पहुंची और मामले की तहरीर दी। पीड़िता का कहना है कि 20 जून को उसने एएसपी को भी मामले का प्रार्थना पत्र दिया था। एएसपी ने तुलसीपुर थाने की पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है लेकिन 23 जून तक पुलिस न तो एफआईआर दर्ज कर रही है और न ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा रही है। पीड़िता ने एसपी से दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने तथा खुद को पुलिस संरक्षण देने की मांग की है। इस सत्र्ंबंध में सीओ तुलसीपुर योगेंद्र कृष्ण ने बताया कि वर्ष 2015 में भी इस युवती ने अपने पिता पर इसी तरह का आरोप लगाया था। मामले में दुष्कर्म का मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था। जांच के दौरान मामला फर्जी पाया गया था। इस बार भी मामले की गहन छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
-तुलसीपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म करने व बेंच देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिषेक सिंह, एसपी बलरामपुर

सर्पदंश से अधेड़ की मौत
तुलसीपुर-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हड़पुर जनकपुर गांव में शुक्रवार को पुआल हटाते समय रामशंकर वर्मा उर्फ उल्ली-50 पुत्र ननकू को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उल्ली को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर ले गए। परीक्षण के बाद डाक्टर ने उल्ली को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed