फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1011 pucca houses to be built with Pradhan Mantri Awas Yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना से बनेंगे 1011 पक्के मकान

Mon, 06 Jan 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
1011 pucca houses to be built with Pradhan Mantri Awas Yojana
बलरामपुर। जिले के 1011 गरीबों के अपने पक्के मकानों में रहने के सपने साकार होने वाले हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 12 करोड़ 13 लाख 20 हजार रुपये की लागत से गरीबों के पक्के घरों का निर्माण कराया जाएगा। वर्ष 2011 की जनगणना सूची से गरीबों का नाम शामिल किए गए हैं। शौचालय, गैस व बिजली कनेक्शन जैसे संसाधनों से गरीबों के पक्के मकानों को लैस किया जाएगा। सभी गरीबों के घर परिसर में दो-दो सहजन के पौधे भी हरियाली के लिए रोपित कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से वित्त वर्ष 2015-16 से 2018-19 तक जिले के सभी नौ ब्लॉकों से 8794 गरीबों के घरों के निर्माण पूरे हो चुके हैं। भारत सरकार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरे कराए गए मकानों की सूची भेजी जा चुकी है। वित्त वर्ष 2019-20 में भारत सरकार ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1011 गरीबों का चयन करने का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पिछड़े, सामान्य व अल्पसंख्यकों के सभी लाभार्थियों का चयन हो चुका है। गरीबों के पक्के मकानों को सभी संसाधनों से लैस कराकर चॉबी सौंपी जाएगी। प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खातों में आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपये भारत सरकार की तरफ से सीधे भेजा जा रहा है। प्रथम किस्त के रूप में 1010 लाभार्थियों के बैंक खाते में 40-40 हजार रुपये, दूसरी किस्त के रुम में 987 लाभार्थियों के बैंक खाते में 70-70 हजार रुपये और तीसरी किस्त के रूप में 753 लाभार्थियों के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये निर्गत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाभार्थी का वेरीफाईड आकउंट अवशेष रहा गया है। प्रत्येक लाभार्थी को शौचालय का 12 हजार रुपये बीडीओ के माध्यम से दिया जाएगा। गैस व बिजली के मुफ्त कनेक्शन के लिए जिला पूर्ति अधिकारी व एक्सईएन पावर कार्पोरेशन को सूची भेज दी गई है। डीएफओ को सभी घरों के परिसर में दो-दो सहजन के पेड़ लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के हर लाभार्थी को मनरेगा योजना से 90 दिनों की मजदूरी दी जाएगी। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ को मनरेगा योजना से प्रत्येक लाभार्थी को मजदूरी का आरटीजीएस के माध्यम से सीधे भुगतान कराने का निर्देश दिया गया है।

सीडीओ अमनदीप डुली ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लाभार्थियों के पक्के मकानों का निर्माण कार्य वित्त वर्ष 2019-20 के अंत तक हर हाल में पूरा करा लिया जाएगा। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ को लाभार्थियों के मकानों का तेजी से निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्माण पूरे होने वाले पक्के मकानों के सभी लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से चाबी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed