फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   100 teenagers got vaccinated

100 किशोरों ने लगवाया टीका

Thu, 20 Jan 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
100 teenagers got vaccinated
बलरामपुर। रोटरी ग्रेटर की तरफ से बुधवार को स्थानीय रिश्ता दरबार में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए 100 किशोरों को कोवैक्सीन टीका लगाया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने किया। उन्होंने लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को टीका अवश्य लगवाना चाहिए। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से कोरोना से सुरक्षा मिलने के साथ अन्य बीमारियों में लाभ मिलता है।
विज्ञापन

रोटरी ग्रेटर बलरामपुर के अध्यक्ष हारिस बिन खालिद ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत करते हुए लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में 15 से 18 वर्ष तक के 100 बच्चों को कोवैक्सीन टीका लगाया गया। इस मौके पर रोटरी ग्रेटर के सचिव डा. अफजाल खान, डा. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डा. जुबेर अहमद, डा. सौरभ सिंह एवं आनंद उपमन्यू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed