{"_id":"64b285d56bc1979a52052e16","slug":"100-sector-officers-engaged-in-physical-verification-of-polling-places-balrampur-news-c-99-1-brp1003-1088-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन में जुटे 100 सेक्टर ऑफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन में जुटे 100 सेक्टर ऑफिसर
Sat, 15 Jul 2023 05:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 15 Jul 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
24 जुलाई को संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट
इसी के आधार पर मतदेय स्थलों पर चाक चौबंद की जाएगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक आते ही प्रशासनिक तैयारियां शुरू हाे गई हैं। जिले के मतदेय स्थलों की जांच-पड़ताल के लिए 100 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन करने के लिए 25-25 सेक्टर ऑफिसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 14 से 23 जुलाई तक सभी सेक्टर ऑफिसर आवंटित किए गए मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन करेंगे। साथ ही मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क की व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर भी रिपोर्ट तैयार करेंगे। 24 जुलाई को सेक्टर ऑफिसर अपनी रिपोर्ट संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी को सौपेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां चल रही हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव से पहले सभी मतदेय स्थलों को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने का निर्देश दिया गया है। मतदेय स्थलों पर उपलब्ध संसाधनों की जांच जांच-पड़ताल करने के लिए जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने सेक्टर ऑफिसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। सेक्टर ऑफिसर बलरामपुर, उतरौला, तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर बिजली, पानी, खिड़की-दरवाजा तथा मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क आदि की रिपोर्ट तैयार करेंगे।
अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 14 से 23 जुलाई तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में 25-25 सेक्टर ऑफिसर निर्धारित प्रारूप पर अपनी जांच रिपोर्ट तैयार करेंगे। 24 जुलाई को सभी सेक्टर ऑफिसर संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सभी मतदेय स्थलों पर व्यवस्था चाक-चौबंद की जाएगी।