फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 thousand people waiting for drinking water for 10 years

पेयजल का 10 साल से इंतजार कर रहे 10 हजार लोग

Mon, 16 Sep 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
10 thousand people waiting for drinking water for 10 years
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। 50 लाख रुपये की लागत से बनवाई गई पानी की टंकी का संचालन 10 वर्ष बाद भी शुरू नहीं किया जा सका है। पानी टंकी का संचालन शुरू न होने से करीब 10 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर पानी की टंकी का संचालन शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी पवन कुमार, बाबादीन जायसवाल, हाजी अब्दुल हलीम, राज कुमार गिरि व संतोष कुमार जायसवाल आदि ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में कहा है कि हरैया बाजार में शुद्ध पेयजल के लिए वर्ष 2008-09 में जल निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। करीब 50 लाख रुपये खर्च करके पानी टंकी का निर्माण भी कराया गया है।
विज्ञापन

इस पानी टंकी से हरैया बाजार सहित सतघरवा, मिश्रपुरवा, बरईपुरवा, निधिपुरवा, हज्जीपुरवा, तिवारीपुरवा, पांडेयपुरवा, कोहला, लमुईया, भयापुरवा तथा हरैया गांव में पेय जलापूर्ति की जानी थी। जलापूर्ति के लिए जो पाइप लाइन बिछाई गई मानक के अनुरूप न होने के कारण वह जगह-जगह टूट गई। पाइप लाइन टूटने के कारण पानी टंकी का संचालन आज तक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि पानी टंकी का संचालन शुरू कराए जाने के लिए उच्चाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भी कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।

पानी की टंकी का संचालन शुरू न होने से इन गांवों की करीब 10 हजार आबादी को शुद्ध पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। इन लोगों ने पेयजल संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री से पानी की टंकी का संचालन शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed