फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 positives including four from the same family in Balrampur

बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सहित 10 पॉजिटिव

Sat, 25 Jul 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
10 positives including four from the same family in Balrampur
बलरामपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार की रात व शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित कुल 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में मिष्ठान विक्रेता का एक और कर्मी शामिल है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 190 हो गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात आई कोरोना रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए है जिनमें से नगर स्थित नई बस्ती मोहल्ले में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल है। एक अन्य व्यक्ति उतरौला के गांधीनगर का निवासी है। इसी तरह शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में भी पांच लोग पॉजिटिव पाए गए है। इनमें एक व्यक्ति नगर के पूरबटोला पुलिस चौकी स्थित मिष्ठान विक्रेता का कर्मी है। इसके अतिरिक्त एक व्यक्ति नगर के पुरैनिया तालाब, एक व्यक्ति ग्राम सुहागिनपुरवा एवं एक गैसड़ी ब्लॉक क्षेत्र का निवासी है। लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती उतरौला की एक महिला का कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जिला मेेमोरियल चित्स़िालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल शीघ्र ही जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दो कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती दो कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि स्वस्थ होने वाले दोनों मरीजों को सुरक्षा किट देकर घर भेज दिया गया है। सभी मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 190 हो गई है। 120 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। छह मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 64 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए संग्रहित किए गए 388 सैंपल
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 388 सैंपल संग्रहित किए गए है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक कुल 17754 सैंपल लखनऊ भेजे गए है। इनमें से 15977 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव व 189 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 1612 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed