फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 PHCs certified by NCAS, facilities will increase

Balrampur News: एनक्वास से सर्टिफाइड हुए 10 पीएचसी, बढ़ेंगी सुविधाएं

Fri, 20 Jun 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
10 PHCs certified by NCAS, facilities will increase
बलरामपुर के मटेरा में बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर ।-
बलरामपुर। जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से सुधार हो रहा है। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए जिले की 16 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट (एनक्वास) मिले हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायतों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि लोग गांव में ही टीकाकरण के साथ सर्दी, बुखार व जुकाम सहित अन्य बीमारियों का इलाज करा सकें। शासन स्तर से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मिलने वालीं स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन

एनक्वास की केंद्रीय टीम की तरफ से जिले के आरोग्य मंदिरों की निर्धारित बिंदुओं पर समीक्षा कर रिपोर्ट भेजी गई थी। इसमें 16 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पाई गईं। इन सभी को एनक्वास सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है। अब इनमें स्वास्थ्य सुविधाओं में और सुधार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको मिले सर्टिफिकेट
आयुष्मान आरोग्य मंदिर विशुनपुर टनटनवा, मजगवां कला, हरिहरपुर, बलुवा बलुई, जिगना, महुवाधानी, महुआ इब्राहिम, सेखुनिया कला, गालिबपुर, अधीपुर, लालपुर विशुनपुर, धामपुर, कटिया, रामपुर बनघुसरा, विशुनपुर कला, ज्योनार को एनक्वास के सर्टिफिकेट दिए गए हैं।


स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रहा सुधार
जिले के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 16 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व दो जिला अस्पतालों को एनक्वास के सर्टिफिकेट मिल चुके हैं। जल्द ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को भी सर्टिफिकेट मिलने की उम्मीद है।
- डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed