फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 people found corona positive in Balrampur

जिले में 10 मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 25 Mar 2021 09:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
10 people found corona positive in Balrampur
बलरामपुर। कोविड-19 के मरीजों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। होली व पंचायत चुनाव के चलते दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासियों से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। गुरुवार को मुंबई से लौटे 10 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से आठ लोगों को कोविड लेवल-2 हास्पिटल में तथा दो लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने बताया कि पॉजिटिव केस की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले के रेलवे एवं बस स्टेशनों पर लगातार कोरोना की जांच की जा रही है। गुरुवार को झारखंडी रेलवे स्टेशन पर चार तथा बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर 6 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह सभी तुलसीपुर के गुलरिहा हिशामपुर, शिवपुरा, श्रीनगर, बलरामपुर ग्रामीण के भीखमपुर, गैंजहवा, बेलहा एवं बलरामपुर नगर के मोहल्ला खोसियाना व नई बस्ती तथा ललिया के निवासी हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले सभी व्यक्ति मुंबई से घर लौट रहे थे। इनमें से आठ लोगों में कोरोना का लक्षण मिलने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया है। दो व्यक्तियों में लक्षण न होने पर उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। सभी मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। जिनका भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 68 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed